क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है?

क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है?

सेहतराग टीम

अपने शरीर को फिट रखने के लिए अक्सर लोग जिम जाते हैं या योगा करते हैं। कहा जाता है कि सुबह उठ कर जो एक्सरसाइज करता है उसे ज्यादा फायदा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अक्सर लोग सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज करते हैं। इसके चक्कर में कई लोग बिना कुछ खाएं एक्सरसाइज करने लगते हैं। माना जाता है कि बिना खाए वर्कआउट करने से वजन ज्यादा घटता है। यही कारण है कि सुबह वर्कआउट लोग बिना खाए करते हैं। हालांकि, वर्कआउट से पहले खाने से आपको इसके लिए अतिरिक्त ताक़त मिलेगी, जिससे आप बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।

पढ़ें- कोविड-19 : आइए, मन का प्रबंधन करें

हालांकि, खाली पेट वर्कआउट करने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। आज हम बात करेंगे कि खाली पेट वर्कआउट करना गल़त है या फायदेमंद।

क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है?

कई ऐसी रिसर्च हुई हैं जिनमें खाली पेट वर्कआउट करने की सिफारिश की गई है, हालांकि, ऐसा करना सही नहीं होगा। क्योंकि जब आप खाली पेट वर्कआउट करते हैं, तो आप शरीर में बची हुई एनर्जी भी खर्च कर लेते हैं और आपकी सहनशीलता कम होती जाती है। बल्ड शुगर लेवेल में गिरावट से आपको चक्कर आने के साथ मतली और थरथराहट भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि अगर आप लगातार खाली पेट वर्कआउट करें, तो आपका शरीर वसा को बचाकर रखने लगे, जिससे वज़न घटने की जगह बढ़ना शुरू हो जाएगा। 

क्या खाली पेट वर्कआउट से ज़्यादा वज़न घटता है?

खाली पेट वर्कआउट को फास्टेड कार्डियो कहा जाता है। ऐसे में वज़न इसलिए कम होता है क्योंकि आप शरीर में बचा वसा के इस्तेमाल करते हैं, जिससे वज़न कम होता है।   

कब खाना सही है?

वर्कआउट से पहले या बाद में खाना इस पर निर्भर करता है कि आप कैसी एक्सरसाइज़ कर रहे हैं। अगर आप चलना या योगा जैसा हल्का वर्कआउट करते हैं, तो आपको इससे पहले खाने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप हेवी-वर्कआउट करने वाले हैं, जिसमें शरीर को ताक़त और शक्ति की ज़रूरत पड़ सकती है, तो पहले खाना बेहतर है। इसमें तैराकी या दौड़ना जैसा वर्कआउट शामिल है।

 

इसे भी पढ़ें-

कमर दर्द और पीठ दर्द से हैं परेशान तो करें ये एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।